भाग–A : रेफ (Reph) वाले शब्द
Q1. नीचे दिए शब्दों में से रेफ वाले शब्द पहचानकर लिखिए—
(ग्रह, रक्त, प्रकाश, अर्जन, प्रमाण, गर्ग, शीर्ष, अर्जित, पर्व, कर्म)
उत्तर:
Q2. नीचे दिए रिक्त स्थानों में रेफ वाले शब्द भरें—
- अच्छे _____________ जीवन बदल देते हैं।
- माँ ने पितरों का __________ लिया।
- बादलों की तेज _________ सुनाई दी।
- बच्चा ऊँचे _____________ पर चढ़ा।
Q3. पाँच रेफ वाले शब्द स्वयं बनाकर लिखिए।
भाग–B : रकार (Rakar) वाले शब्द
Q4. नीचे दिए शब्दों में रकार वाले शब्द पहचानिए और उनसे 1-1 वाक्य बनाइए—
(प्रकाश, ब्रह्मा, फ्रिज, रक्त, क्रम, त्रिकोण)
उत्तर:
Q5. सही विकल्प चुनिए—
- “प्रार्थना” में रकार किस व्यंजन के साथ है?
(क) प (ख) त (ग) क - “क्रिया” शब्द में कौन-सा संयुक्ताक्षर है?
(क) प्र (ख) क्र (ग) ग्र
Q6. नीचे पाँच रकार वाले शब्द लिखिए।
भाग–C : पदेन (Paden / Pairan) वाले शब्द
Q7. दिए गए शब्दों में से पैदेन वाले शब्द पहचानिए और उनसे 1-1 वाक्य बनाइए—
(कृपा, प्रवेश, त्रिशूल, , हृदय, रस, कृत्रिम, भ्रमण, द्रव, कृतज्ञ)
उत्तर:
Q8. रिक्त स्थान भरें (कृ/हृ का प्रयोग करेंगे)
- भगवान की ________ से जीवन बदलता है।
- मेरा ________ बहुत तेज धड़क रहा है।
- वह बहुत ________ज्ञ लड़का है।
Q9. तीन पैदेन वाले शब्द स्वयं लिखिए—
भाग–D : ऋ (Ri) वाले शब्द
Q10. निम्न शब्दों में से ‘ऋ’ वाले शब्द चुनिए और उनसे 1-1 वाक्य बनाइए—
(ऋतु, महर्षि, करुणा, हृदय, त्रिभुज, गुरु, स्मृति)
उत्तर:
Q11. रिक्त स्थानों में सही ‘ऋ’ शब्द भरें—
(ऋण, ऋषि, ऋतु)
- वसंत एक सुंदर ________ है।
- महर्षि व्यास एक महान ________ थे।
- किसान बैंक से ________ लेता है।
Q12. ‘ऋ’ वाले पाँच शब्द अपने से लिखिए—
भाग–E : मिश्रित प्रश्न (Mixed Questions)
Q13. नीचे दिए शब्दों में रेफ, रकार, पैदेन और ऋ— किसका प्रयोग है? तालिका पूरी करें—
| शब्द | रेफ | रकार | पैदेन | ऋ |
|---|---|---|---|---|
| रक्त | ||||
| कृपा | ||||
| प्रकाश | ||||
| हृदय | ||||
| त्रिभुज |
Q14. निम्न वाक्यों में गलत शब्द को सही रूप में लिखिए—
- क्रिपा सब पर हो।
- आज रितु बहुत ठंडी है।
- प्रथ्वी सूय्र के चक्कर लगाती है
- वह रक्म जमा कर आया।
- मेरा ह्रदय दुखी है।
- आज सीमा ने ग्रह प्रवेश किया
Q15. किसी भी 8 शब्दों में बताइए कि वे रेफ, रकार, पैदेन या ऋ में से किस श्रेणी में आते हैं।
जैसे: प्रकाश – रकार








