हिंदी वर्कशीट (अभ्यास प्रश्न) – रेफ, रकार, पदेन (पैरण), और ऋ (Ri) वाले शब्द

  • Home
  • Practice Papers
  • हिंदी
  • हिंदी वर्कशीट (अभ्यास प्रश्न) – रेफ, रकार, पदेन (पैरण), और ऋ (Ri) वाले शब्द
Ref-Rakaar-Worksheet

रेफ, रकार, पदेन (पैरण) और ऋ वाले शब्दों की वर्कशीट विद्यार्थियों के लिए बेहद उपयोगी होती है। इससे आधे ‘र’ वाले संयुक्त अक्षरों की पहचान आसान हो जाती है और उनकी सही वर्तनी व उच्चारण समझ में आता है। अभ्यास करते समय रेफ की हल्की ध्वनि, रकार की स्पष्ट ध्वनि, पदेन के प्रयोग और ‘ऋ’ स्वर का उपयोग स्पष्ट हो जाता है।

ऐसी वर्कशीट का नियमित अभ्यास हिंदी व्याकरण की पकड़ मजबूत करता है। विद्यार्थी कठिन शब्दों की वर्तनी, पढ़ने और लिखने की क्षमता में सुधार महसूस करते हैं। इससे संयुक्ताक्षरों का भ्रम दूर होता है और भाषा कौशल अधिक सटीक बनते हैं।


भाग–A : रेफ (Reph) वाले शब्द

Q1. नीचे दिए शब्दों में से रेफ वाले शब्द पहचानकर लिखिए—

(ग्रह, रक्त, प्रकाश, अर्जन, प्रमाण, गर्ग, शीर्ष, अर्जित, पर्व, कर्म)

उत्तर:


Q2. नीचे दिए रिक्त स्थानों में रेफ वाले शब्द भरें—

  1. अच्छे _____________ जीवन बदल देते हैं।
  2. माँ ने पितरों का __________ लिया।
  3. बादलों की तेज _________ सुनाई दी।
  4. बच्चा ऊँचे _____________ पर चढ़ा।

Q3. पाँच रेफ वाले शब्द स्वयं बनाकर लिखिए।






भाग–B : रकार (Rakar) वाले शब्द

Q4. नीचे दिए शब्दों में रकार वाले शब्द पहचानिए और उनसे 1-1 वाक्य बनाइए—

(प्रकाश, ब्रह्मा, फ्रिज, रक्त, क्रम, त्रिकोण)

उत्तर:


Q5. सही विकल्प चुनिए—

  1. “प्रार्थना” में रकार किस व्यंजन के साथ है?
    (क) प             (ख) त              (ग) क
  2. “क्रिया” शब्द में कौन-सा संयुक्ताक्षर है?
    (क) प्र              (ख) क्र              (ग) ग्र
See also  काल के भेद वर्कशीट (Worksheet on Tense in Hindi) - वर्तमानकाल, भूतकाल, भविष्यकाल अभ्यास पत्र

Q6. नीचे पाँच रकार वाले शब्द लिखिए।






भाग–C : पदेन (Paden / Pairan) वाले शब्द

Q7. दिए गए शब्दों में से पैदेन वाले शब्द पहचानिए और उनसे 1-1 वाक्य बनाइए—

(कृपा, प्रवेश, त्रिशूल, , हृदय, रस, कृत्रिम, भ्रमण, द्रव, कृतज्ञ)

उत्तर:


Q8. रिक्त स्थान भरें (कृ/हृ का प्रयोग करेंगे)

  1. भगवान की ________ से जीवन बदलता है।
  2. मेरा ________ बहुत तेज धड़क रहा है।
  3. वह बहुत ________ज्ञ लड़का है।

Q9. तीन पैदेन वाले शब्द स्वयं लिखिए—




भाग–D : ऋ (Ri) वाले शब्द

Q10. निम्न शब्दों में से ‘ऋ’ वाले शब्द चुनिए और उनसे 1-1 वाक्य बनाइए—

(ऋतु, महर्षि, करुणा, हृदय, त्रिभुज, गुरु, स्मृति)

उत्तर:


Q11. रिक्त स्थानों में सही ‘ऋ’ शब्द भरें—

(ऋण, ऋषि, ऋतु)

  1. वसंत एक सुंदर ________ है।
  2. महर्षि व्यास एक महान ________ थे।
  3. किसान बैंक से ________ लेता है।

Q12. ‘ऋ’ वाले पाँच शब्द अपने से लिखिए—






भाग–E : मिश्रित प्रश्न (Mixed Questions)

Q13. नीचे दिए शब्दों में रेफ, रकार, पैदेन और ऋ— किसका प्रयोग है? तालिका पूरी करें—

शब्द रेफ रकार पैदेन ऋ
रक्त
कृपा
प्रकाश
हृदय
त्रिभुज

Q14. निम्न वाक्यों में गलत शब्द को सही रूप में लिखिए—

  1. क्रिपा सब पर हो।
  2. आज रितु बहुत ठंडी है।
  3. प्रथ्वी सूय्र के चक्कर लगाती है
  4. वह रक्म जमा कर आया।
  5. मेरा ह्रदय दुखी है।
  6. आज सीमा ने ग्रह प्रवेश किया

Q15. किसी भी 8 शब्दों में बताइए कि वे रेफ, रकार, पैदेन या ऋ में से किस श्रेणी में आते हैं।

जैसे: प्रकाश – रकार









Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!