स्वतंत्रता दिवस प्रश्नोत्तर (Independence Day Quiz for Kids) | 15th August 2026

Independence Day Questions and Answers

भारत अपना 79वाँ स्वतंत्रता दिवस इस वर्ष 15 अगस्त 2025 को पूरे देश में धूमधाम से मनाएगा। इस दिन हम उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हैं जिन्होंने अपने साहस और बलिदान से हमें आज़ादी दिलाई। 15 अगस्त 1947 को भारत ने अंग्रेज़ों की लगभग 200 साल की गुलामी से मुक्ति पाई। इस विशेष दिन पर झंडा फहराने, परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम और देशभक्ति गीतों का आयोजन होता है। आइए, स्वतंत्रता दिवस से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर जानें।

स्वतंत्रता दिवस प्रश्न और उत्तर

  1. प्रश्न: भारत का स्वतंत्रता दिवस कब मनाया जाता है?
    उत्तर: 15 अगस्त को।

  2. प्रश्न: भारत को किस वर्ष स्वतंत्रता मिली?
    उत्तर: 1947 में।

  3. प्रश्न: स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री कौन थे?
    उत्तर: पंडित जवाहरलाल नेहरू।

  4. प्रश्न: भारत का राष्ट्रीय गान कौन सा है?
    उत्तर: “जन गण मन”।

  5. प्रश्न: “जन गण मन” किसने लिखा?
    उत्तर: रवींद्रनाथ ठाकुर।

  6. प्रश्न: भारत का राष्ट्रीय गीत कौन सा है?
    उत्तर: “वंदे मातरम्”।

  7. प्रश्न: “वंदे मातरम्” किसने लिखा?
    उत्तर: बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय।

  8. प्रश्न: भारत का राष्ट्रीय ध्वज किसने डिजाइन किया?
    उत्तर: पिंगली वेंकैया।

  9. प्रश्न: तिरंगे में कितने रंग होते हैं?
    उत्तर: तीन – केसरिया, सफेद और हरा।

  10. प्रश्न: तिरंगे के बीच में क्या होता है?
    उत्तर: अशोक चक्र।

  11. प्रश्न: अशोक चक्र में कितने तीलियां होती हैं?
    उत्तर: 24।

  12. प्रश्न: भारत के राष्ट्रपिता किसे कहा जाता है?
    उत्तर: महात्मा गांधी।

  13. प्रश्न: “संपूर्ण स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है” किसने कहा?
    उत्तर: बाल गंगाधर तिलक।

  14. प्रश्न: “इंकलाब जिंदाबाद” का नारा किसने दिया?
    उत्तर: भगत सिंह।

  15. प्रश्न: भारत का राष्ट्रीय फूल कौन सा है?
    उत्तर: कमल।

  16. प्रश्न: भारत का राष्ट्रीय पक्षी कौन सा है?
    उत्तर: मोर।

  17. प्रश्न: भारत का राष्ट्रीय पशु कौन सा है?
    उत्तर: बंगाल टाइगर।

  18. प्रश्न: भारत का राष्ट्रीय वृक्ष कौन सा है?
    उत्तर: बरगद।

  19. प्रश्न: भारत का राष्ट्रीय फल कौन सा है?
    उत्तर: आम।

  20. प्रश्न: “जय जवान, जय किसान” का नारा किसने दिया?
    उत्तर: लाल बहादुर शास्त्री।

  21. प्रश्न: आज़ाद हिंद फ़ौज किसने बनाई?
    उत्तर: सुभाष चंद्र बोस।

  22. प्रश्न: भारत का पहला राष्ट्रपति कौन था?
    उत्तर: डॉ. राजेंद्र प्रसाद।

  23. प्रश्न: 1942 का भारत छोड़ो आंदोलन किसने शुरू किया?
    उत्तर: महात्मा गांधी।

  24. प्रश्न: “सत्यमेव जयते” कहां से लिया गया है?
    उत्तर: मुण्डक उपनिषद से।

  25. प्रश्न: “सारे जहाँ से अच्छा” गीत किसने लिखा?
    उत्तर: मुहम्मद इक़बाल।

  26. प्रश्न: लाल किला कहाँ स्थित है?
    उत्तर: दिल्ली में।

  27. प्रश्न: स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले पर झंडा कौन फहराता है?
    उत्तर: भारत के प्रधानमंत्री।

  28. प्रश्न: जलियांवाला बाग हत्याकांड कब हुआ?
    उत्तर: 13 अप्रैल 1919 को।

  29. प्रश्न: जलियांवाला बाग हत्याकांड का आदेश किसने दिया?
    उत्तर: जनरल डायर।

  30. प्रश्न: अमर जवान ज्योति कहाँ स्थित है?
    उत्तर: इंडिया गेट, नई दिल्ली।

See also  Agra Quiz – Know Your City: MCQs & Questions with Answers

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!